रायपुर में बांग्लादेश हिंसा के बीच ‘ऑपरेशन समाधान’, 100 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में

रायपुर : बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच राजधानी रायपुर मे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ की आशंका को देखते हुए रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान को ‘ऑपरेशन समाधान’ नाम दिया गया है।

पुलिस ने तड़के सुबह करीब 4 बजे से शहर के अलग-अलग इलाकों में अचानक छापेमारी और जांच शुरू की। मोवा, खमतराई, टिकरापारा, उरला और सिविल लाइन इलाके में सरप्राइज चेकिंग की गई। इस दौरान 1,000 से ज्यादा बाहरी लोगों की तस्दीकी की गई, जबकि 100 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए अधिकतर लोग ऑटो चालक और मजदूरी का काम करने वाले हैं। कई लोगों के पास पहचान से जुड़े दस्तावेज अधूरे पाए गए हैं। सभी संदिग्धों को पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब संदिग्धों के मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा अभियान एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह की मौजूदगी में चलाया गया। फिलहाल जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds