लॉगिन

CG : एसबीआई की फर्जी शाखा खोली, स्थानीय लोगों को नौकरी पर रखा, सैकड़ों से ठगी

Chhattisgarh September 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : एसबीआई की फर्जी शाखा खोली, स्थानीय लोगों को नौकरी पर रखा, सैकड़ों से ठगी

CG : एसबीआई की फर्जी शाखा खोली, स्थानीय लोगों को नौकरी पर रखा, सैकड़ों से ठगी

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम छपोरा में एसबीआई बैंक की फर्जी शाखा खोलकर ग्रामीणों से ठगी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों को आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी। हालांकि जब तक पुलिस पहुंची, कथित ब्रांच मैनेजर फरार हो चुका था।

यह मामला सक्ती जिले के मालखरौदा थाना के ग्राम छापोरा का है, जहां (SBI) स्टेट बैंक का फर्जी शाखा खुला है, इसकी जानकारी स्टेट बैंक के अधिकारियों को नहीं है| स्टेट बैंक के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना मालखरौदा पुलिस को दी. मौके पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम पहुंची और जांच की, जिसमें यह शाखा फर्जी निकली|

एसबीआई के अधिकारियों की शिकायत थी कि स्टेट बैंक का बड़ा बैनर लगाकर बैंक का सेटअप लगाया गया है. जब जांच टीम मौके पर पहुंची तो कथित बैंक मैनेजर फरार था. शाखा में 6 कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने बताया कि पत्र एवं इंटरव्यू के माध्यम से उनको एप्वॉइंट किया गया था. इस शाखा में एम्पलाई को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था. उनको बाद में अन्य स्थान में पोस्टिंग करने की बात कही गई थी. इस मामले में पुलिस की टीम स्टेट बैंक की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds