रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 37.50 लाख बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. बीती रात पुलिस ने नागोराव गली अंडरब्रिज के पास से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी आरोपियों के पास से 37.50 लाख रुपये कैश, 10 मोबाइल फोन और तीन लग्जरी कारें पुलिस ने बरामद की है. इस जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 92.50 लाख रुपये बताई जा रही है.

सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

दरअसल, मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि अंडरब्रिज के पास थार और नेक्‍सा कार में बैठे लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

कैश और मोबाइल फोन पुलिस ने किए जब्त

पुलिस हिरासत में आरोपियों में रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेन्‍द्र कुमार, कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी और सचिन जैन के नाम शामिल हैं. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कैश और मोबाइल फोन बरामद किए है. इसमें 37.50 लाख रुपये कैश, 10 मोबाइल, 2 महिंद्रा थार और 1 नेक्‍सा एक्सएल कार शामिल है.

जांच में सामने आया कि आरोपी mdbet777.com और Classic777.com जैसी वेबसाइटों के माध्‍यम से आईडी बनाकर ऑनलाइन क्रि‍केट सट्टा खिलाते थे. पुलिस ने जब छापा मारा तो उनके पास कोई वैध दस्‍तावेज मौजूद नहीं थे. ऐसे में पुलिस ने सभी अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और थाने लेकर चली गई.

इन धाराओं में की गई कार्रवाई

इस पूरे मामले में की गई कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई. गंज थाना पुलिस ने इन मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 और भारतीय न्‍याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की जांच फिलहाल जारी है. आरोपियों के संपर्क और डिजिटल लेन-देन की जानकारी खंगाली जा रही है. आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds