लॉगिन

तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, 3 का इलाज जारी

Chhattisgarh May 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, 3 का इलाज जारी

तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, 3 का इलाज जारी

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां के धुरकोट गांव में एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन गईं. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां एक ही परिवार के ने बच्चों तरबूज खाया फिर रात में चिकन खाकर सो गए. सभी को अचानक पेट में तेज दर्द और लगातार उल्टी की शिकायत हुई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 15 वर्षीय किशोर अखिलेश धीवर को नहीं बचाया जा सका.

तरबूज के बाद खाया चिकन, एक बच्चे की मौत

ये घटना रविवार की है. शाम को बच्चों ने बड़े चाव से तरबूज खाया था. बताया गया कि ये तरबूज सुबह का कटा था. इसके बाद रात को घर में चिकन बना था. बच्चों ने रात में चिकन खाया और सो गए. कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

बच्चों की हालत देखकर परिजन घबरा गए. उन्होंने तुरंत मदद मांगी और गंभीर हालत में बच्चों को जिला अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया. अखिलेश धीवर की हालत बहुत गंभीर थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अखिलेश की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम और सन्नाटा पसर गया है. परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

3 बच्चों का इलाज जारी

वहीं परिवार के बाकी तीन बच्चों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. इनमें 12 साल का हितेश धीवर, 18 साल का पिंटू धीवर और महज 4 साल का मासूम श्री धीवर शामिल है.

फूड पॉइजनिंग को लेकर जांच जारी

इस घटना के बाद से धुरकोट गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीण डरे हुए हैं. परिजन सदमे में हैं. फूड पॉइजनिंग के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के फूड सैंपल और बीमारी के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds