लॉगिन

इंदौर से लखनऊ के लिए दो उड़ानों में एक होगी बंद, दूसरी का बदलेगा समय

Madhya Pradesh March 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
इंदौर से लखनऊ के लिए दो उड़ानों में एक होगी बंद, दूसरी का बदलेगा समय

इंदौर से लखनऊ के लिए दो उड़ानों में एक होगी बंद, दूसरी का बदलेगा समय

इंदौर : इंदौर से लखनऊ के बीच दो सीधी उड़ानों में से एक को 30 मार्च से बंद किया जा रहा है, जबकि दूसरी का समय बदल जाएगा। सुबह की उड़ान पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी, वहीं शाम और देर रात की उड़ान का समय बदल जाएगा। यात्रियों को नए समय अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाना होगी।

दरअसल, इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर अप्रैल माह से आठ घंटे रात्रि 10.30 से सुबह 6.30 बजे तक रनवे सुधार का कार्य किया जाना है। ऐसे में कई उड़ानों का समय बदल रहा है और कुछ उड़ानों को बंद किया जा रहा है।

फिलहाल इंडिगो से संचालित उड़ान इंदौर से सुबह छह बजे लखनऊ के लिए रवाना होती है और लखनऊ से सुबह 10.20 बजे वापस इंदौर आती है। यह उड़ान 30 मार्च से बंद हो रही है। जबकि लखनऊ से रात 11.15 बजे इंदौर आने वाली उडान का समय 30 मार्च से रात 9.35 बजे कर दिया गया है।

इसी तरह शाम 5.15 बजे लखनऊ के लिए रवाना होने वाली उड़ान अब सवा घंटे पहले, यानी दोपहर 3.55 बजे रवाना होगी। ऐसे में, अब लोग सुबह की उड़ान से लखनऊ जाकर देर रात वाली उड़ान से वापस इंदौर आ जाते थे, लेकिन अब सुबह जल्दी लखनऊ जाना और रात में वापस इंदौर आना नहीं हो सकेगा।

30 मार्च से इस समय संचालित होगी उड़ान

इंदौर-लखनऊ – 6ई 7422 उड़ान इंदौर से दोपहर 3.55 बजे रवाना होकर शाम 5.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

लखनऊ-इंदौर – 6ई 7439 उड़ान लखनऊ से रात्रि 7.40 बजे रवाना होकर रात्रि 9.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।

सुबह की यह उड़ान होगी बंद

इंदौर-लखनऊ – 6ई 7127 उड़ान इंदौर से सुबह 6 बजे रवाना होकर सुबह 7.50 बजे लखनऊ पहुंचती है।

लखनऊ-इंदौर – 6ई 7439 उड़ान लखनऊ से सुबह 8.15 बजे रवाना होकर 10.20 बजे इंदौर पहुंचती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds