Site icon khabriram

कभी जेल गये अब हैं जेल मंत्री, गृह विभाग समेत कई बड़े विभाग मिलने पर समर्थकों में जश्न

vijay sharma

कबीरधाम : दो दिन पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ है। इसमें कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय शर्मा को गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह हैं कि विजय शर्मा एक समय जेल में भी रहे हैं।

दरअसल, अक्टूबर 2021 में कवर्धा शहर के लोहारा नाका चौक में झंडा विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद कवर्धा में धारा 144 लागू की गई थी, जो एक माह तक लगी थी। इसी विवाद में विजय शर्मा को जेल भी जाना पड़ा था। अब समय बदला और विजय शर्मा गृह-जेल मंत्री बनाए गए हैं। विजय शर्मा इससे पहले कबीरधाम जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। पंचायत विभाग की अच्छी खासी जानकारी है। यहीं कारण है कि उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की भी जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। वे राजनीति से पहले रायपुर के निजी कॉलेज में अध्यापक भी रहे हैं। प्रदेश सरकार में बड़े पद मिलने के बाद कवर्धा में जश्न का माहौल है। वर्तमान में वे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर हैं। शनिवार को वे ग्राम शीतलपानी, ग्राम झलमला, ग्राम समनापुर, ग्राम सिवनीखुर्द के लोगों से संवाद किया। उनकी समस्याओं के निवारण के लिए उचित निर्देश दिए।

Exit mobile version