झीरम काण्ड पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, न्याय मिलने का खुल गया दरवाजा

रायपुर : झीरम कांड पर सुप्रीम कोर्ट से छत्तीसगढ़ पुलिस की जांच को हरी झंडी मिलने के बाद एक बार फिर से इस पर सियासी बयानबाजियां होने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि, यह फैसला न्याय का दरवाजा खोलने जैसा। झीरम कांड दुनिया के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक हत्याकांड था। हमने दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों को खोया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कहने को एनआईए ने इसकी जांच की, एक आयोग ने भी जांच की। इसके पीछे के वृहत राजनीतिक षडयंत्र की जांच किसी ने नहीं की। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरु की तो एनआईए ने इसे रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। आज रास्ता साफ हो गया है, अब छत्तीसगढ़ पुलिस इसकी जांच करेगी। किसने किसके साथ मिलकर क्या षड॒यंत्र रचा था, सब साफ़ हो जाएगा। झीरम के शहीदों को एक बार फिर श्रद्धांजलि।

कांग्रेस ने जांच एजेंसियों से सहयोग नहीं किया : सोनी

वहीं रायपुर से भाजपा के सांसद सुनील सोनी ने कहा है कि, संस्था कौन सी जांच कर रही थी, ये महत्वपूर्ण नहीं है. महत्वपूर्ण ये है कि, कांग्रेस की जांच में भूमिका क्या थी। जांच करने वाली संस्था को सबूत दिया या नहीं? कांग्रेस नेताओं ने इस महत्वपूर्ण भूमिका में कोई सहयोग नहीं दिया। श्री सोनी ने कहा कि, कांग्रेस ने झीरम की हर बरसी में पीड़तों के परिजनों के घाव कुरेदने का काम किया। कांग्रेस ने झीरम मामले को उलझाने का काम किया।

Back to top button

This will close in 20 seconds