लॉगिन

कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम साव बोले- प्रशासन की तैयारी पूरी, किरण देव बोले- अपना कार्यकाल देखे कांग्रेस

Chhattisgarh July 24, 2024 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम साव बोले- प्रशासन की तैयारी पूरी, किरण देव बोले- अपना कार्यकाल देखे कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम साव बोले- प्रशासन की तैयारी पूरी, किरण देव बोले- अपना कार्यकाल देखे कांग्रेस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बढ़ते अपराध का आरोप लगाते हुए विधानसभा का घेराव करने जा रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, भाजपा की सरकार जब से बनी है प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित हुआ है। जो भी लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन केवल और केवल दिखावा है।

उन्होंने आगे कहा कि, विपक्ष के सारे प्रश्नों का जवाब हम विधानसभा में दे रहे है। सदन चर्चा के लिए है, इसलिए वहां आंदोलन का कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस के आंदोलन पर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। अप्रिय स्थिति ना हो इसकी भी चिंता की गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट भी आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंच रहे है। जिसको लेकर डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, सचिन पायलट को पिछले पांच सालों में क़ानून व्यवस्था की समीक्षा करना चाहिए।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- कांग्रेस के समय में कानून व्यवस्था चरमरा गई थी

कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना दिया था। इसे पूरे देश ने देखा है कि, किस तरह लॉ एंड ऑर्डर और कानून व्यवस्था चरमरा गई थी। जनता ने इसे देखा और कांग्रेस की सरकार हटाकर बीजेपी की सरकार बनाई। कांग्रेस कानून व्यवस्था के नाम पर राजनीति कर रही है और भाजपा पूरे ट्रांसफ्रेंसी और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।

कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे चाकू और बंदूक की माला पहनकर पहुंचे

प्रदर्शन की शुरुआत होते ही कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे चाकू और बंदूक की माला पहनकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि, हर दिन चाकूबाजी और गोली चलने से लोग परेशान हैं। हम चाकू और बंदूक के माध्यम से सांकेतिक विरोध कर रहे हैं। आज लोगों को आत्मरक्षा के लिए भी चाकू और बंदूक रखना पड़ रहा है। प्रशासन वीआईपी ड्यूटी में लगी है और पुलिसिंग बंद है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds