सुशासन तिहार के अंतिम दिन धमतरी जिले के रुद्री गाव पहुचे सीएम साय : लोगो की सुनी समस्या, किए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

धमतरी. जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान सुशासन तिहार का आज तीसरे चरण का अंतिम दिन है. तीन चरण में अलग-अलग जगहों पर समाधान शिविर के माध्यम से समस्या का निदान किया गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के रुद्री गांव में पहुंचे. इस दौरान उनका लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया.

समाधान शिविर का आयोजन पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया है. मुख्यमंत्री इनडोर स्टेडियम से सीधे शिविर स्थल पहुंचे. रिमझिम बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे और उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और आम जनता से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके.सामाधान शिविर में सीएम साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी और प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा भी शामिल में हुए हैं.

सीएम साय ने धमतरी को दी कई बड़ी सौगातें

सुशासन तिहार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धमतरी जिले के रुद्री गांव पहुंचे. जहां उन्होंने लोगों की समस्या सुनने के बाद महत्वपूर्ण घोषणाएं की है. चलिए जानते हैं सीएम ने धमतरी में क्या-क्या घोषणा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds