लॉगिन

नवरात्रि का पहला दिन, बम्लेश्वरी, महामाया समेत छत्तीसगढ़ के देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

Chhattisgarh September 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नवरात्रि का पहला दिन, बम्लेश्वरी, महामाया समेत छत्तीसगढ़ के देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

नवरात्रि का पहला दिन, बम्लेश्वरी, महामाया समेत छत्तीसगढ़ के देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

रायपुर : सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है. नवरात्र के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है. देश के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा की जा रही है. वहीं छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों जैसे मां बम्लेश्वरी, दंतेश्वरी, महामाया समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है.

अंबिकापुर के महामाया मंदिर में लगा भक्तों का तांता

नवरात्रि की पहले दिन अंबिकापुर के महामाया मंदिर में भक्तों की कतार लगी है. सुबह 4:00 बजे से ही माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. मां महामाया सरगुजा राज परिवार की कुलदेवी है. वहीं नवरात्रि के मौके पर मां महामाया मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds