लॉगिन

कुत्ते की मौत पर परिवार ने किया अंतिम संस्कार, गंगा में विसर्जित की अस्थियां

Entertainment October 8, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
कुत्ते की मौत पर परिवार ने किया अंतिम संस्कार, गंगा में विसर्जित की अस्थियां

कुत्ते की मौत पर परिवार ने किया अंतिम संस्कार, गंगा में विसर्जित की अस्थियां

यूपी के झांसी में एक पालतू कुत्ते की मौत के बाद मालिक ने उसकी तेरहवीं का आयोजन किया. इस तेरहवीं कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भोजन किया. इतना ही नहीं कुत्ते के मालिक ने अंतिम संस्कार करने के बाद विधि-विधान से उसकी अस्थियां भी प्रयागराज जाकर प्रवाहित की थीं. पूरे इलाके में इसकी चर्चा है.

दरअसल, पूरा मामला झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम सिजवाह का है, जहां संजीव सिंह परिहार अपनी पत्नी माला के साथ रहते हैं. उनके कोई संतान नहीं है. 13 साल पहले वह पोमेरेनियन (Pomeranian Dog) नस्ल के दो कुत्तों को घर लेकर आए थे. जिसमें एक का नाम बिट्‌टो रखा और दूसरे का पायल.

जैसे-जैसे दोनों डॉग बड़े हुए, दंपति का उनसे लगाव बढ़ता चला गया. माला के मुताबिक, कुछ समय पहले एक सांप संजीव की ओर बढ़ रहा था, तभी बिट्‌टो नाम वाले डॉग की नजर उसपर पड़ गई. बिट्‌टो ने फौरन सांप को पटक कर मार डाला और संजीव को बचा लिया. तब से संजीव और उनकी पत्नी माला दोनों डॉग को अपने बच्चों की तरह मानने लगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds