नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर सीएम साय ने बच्चों को दिया संदेश, लिखा “आप केवल मन लगाकर पढ़िये, बाकी की चिंता मुझ पर छोड़ दीजिये”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आज से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है. उन्होंने प्रदेश के सभी स्कूली बच्चों से मन लगाकर पढ़ने की अपील की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा- ” प्यारे बच्चों, आज से स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी है. नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ फिर से एक नई शुरुआत हो रही है. आज का यह दिन हम सबके लिए विशेष है. मैं आप सभी से कहना चाहता हूँ कि खूब मन लगाकर पढ़िये, जिज्ञासा के साथ प्रश्न पूछिए, उत्तर खोजिए और आगे बढ़िए.”

सीएम साय ने आगे लिखा कि “आपकी शिक्षा, आपका उज्ज्वल भविष्य हमारी प्राथमिकता है. हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे. हम हर वह प्रयास कर रहे हैं, जिससे शिक्षा का बेहतर वातावरण बने.” उन्होंने लिखा कि “हमने यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी की नई शिक्षा शिक्षा नीति के संकल्पों के अनुरूप बदलाव कर पूरे प्रदेश के भविष्य को संवारने का प्रयास किया है. आप केवल मन लगाकर पढ़िये, बाकी की चिंता मुझ पर छोड़ दीजिये. खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ के गौरव बनो. आप सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds