माघ पूर्णिमा में राशिनुसार दान से बन जाएंगे मालामाल, नोट करें समय और नियम

हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए पूर्णिमा तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह माघ शुक्ल पक्ष की हो, तो और ज्यादा ही महत्व बढ़ जाता है। इसको माघ पूर्णिमा भी कह देते हैं। यह 24 फरवरी 2024 को पड़ रही है। इस दिन पवित्र नदी में जाकर स्नान करने से बहुत पुण्य मिलता है। इन दिन दान करने व व्रत रखा जाता है।

इस दिन दान करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इस दौरान आप अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं को दान करेंगे, तो भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी आप बहुत ही प्रसन्न होंगी। यह आपके कुंडली के दोषों को भी दूर करेगा।

राशि के अनुसार क्या करें दान

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले उन्हें गेहूं, गुड़, चना या तांबे का दान करना है। यह ध्यान में रखें कि लाल कपड़े में बांधकर ही इन चीजों को दान करें।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि वाले सफेद रंग की चीजों का दान करें। यह कपड़ा, दही, चावल व चांदी भी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले इस दिन हरी सब्जियों, फल व पन्ना रत्न को दान कर सकते हैं। यह ध्यान में रखें कि हरे रंग के कपड़े में इन चीजों को बांध कर ही दान करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले चांदी, चावल, दूध या मोती रत्न का दान करें। इस बात का ध्यान रखें कि इन चीजों को सफेद रंग के कपड़ों में बांधकर ही दान करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातक सोना, केसर या लाल वस्त्र का दान कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यह चीजें लाल कपड़े में बांधकर दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले इस दिन हरी सब्जियां, पन्ना रत्न व फल का दान कर सकते हैं। यह आपके बहुत ही अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले तांबा, कांसा आदि का दान कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि नीले कपड़े में इन चीजों को बांधकर ही दान करें।

माघ पूर्णिमा पर दान करने का नियम

माघ पूर्णिमा के दिन हमें सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। उसके बाद दान करने से पहले स्नान जरूर करें। दान देने वाले व्यक्ति को सम्मान व श्रद्धा के साथ ही दान दें। दान करने के लिए सबसे सही समय सुबह का ही होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button