Site icon khabriram

POLITICS : मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द करने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, बेनकाब हो गई मोदी सरकार

bhupesh tanj

रायपुर :शराब घोटाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दे दिया है। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द कर दिया है। इस मसले पर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा समेत 6 आरोपियों को बड़ी राहत दे दी गई है। लेकिन इस फैसले के बाद पूर्व सीएम  भूपेश बघेल भाजपा पर बरसते हुए नजर आए हैं।

बता दें, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने  भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ईडी का शर्मनाक राजनीतिक दुरुपयोग साबित हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार बेनकाब हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया है कि, ईडी हर बार भाजपा के इशारे पर मनी लॉण्ड्रिंग केस बनाकर विपक्षी दलों को बदनाम करने की साजिश रच रही है।

भाजपा  झूठ फैला रही थी

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, विधानसभा चुनाव के वक्त ईडी ने शराब घोटाले का मामला दर्ज किया था। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया कि, भाजपा झूठ फैला रही थी। केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को बदनाम करने का षडयंत्र रचा है।

जांच एजेंसियों को भी समझना चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, जो भी मामले कांग्रेस को बदनाम करने के लिए खड़े किए गए, वो भी इसी तरह से धराशाई होंगे। यह सही समय है, ईडी जैसी जांच एजेंसियों को भी इस तरह का षडयंत्र समझना चाहिए। उनकी प्रतिबद्धता संविधान के प्रति होनी चाहिए, वे किसी राजनीतिक खेल का हिस्सा न बनें।

इन्हें मिली राहत

रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा के साथ करिश्मा ढेबर, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी और सिद्धार्थ सिंघानिया ने सह याचिकाकर्ता हैं। दरसअल, रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और यश टुटेजा की गिरफ्तारी पर करीब 11 महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। याचिकाकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि, जिस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करना चाह रही है, उसमें कोई ठोस बेस नहीं है। यानी ईडी ने यह नहीं बताया कि टुटेजा ने कैसे अवैध धन का उपार्जन किया और कैसे इसकी मनी लॉन्ड्रिंग की।

Exit mobile version