लॉगिन

इन बड़े सीन्स को चेंज करने के बाद ओह माय गॉड 2 को मिली हरी झंडी, होंगे ये 27 बदलाव

BOLLYWOOD August 2, 2023 रिपोर्टर: shailesh
इन बड़े सीन्स को चेंज करने के बाद ओह माय गॉड 2 को मिली हरी झंडी, होंगे ये 27 बदलाव

इन बड़े सीन्स को चेंज करने के बाद ओह माय गॉड 2 को मिली हरी झंडी, होंगे ये 27 बदलाव

मुंबई : ओह माय गॉड 2 लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही फिल्म को थिएटर में देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से फिल्म सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेट के लिए अटकी हुई थी, लेकिन अब मूवी को बिना किसी भी कट के A सर्टिफिकेट मिल गया है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन ने सिर्फ अक्षय कुमार के भगवान शिव के किरदार को बदलने के लिए तो कहा ही, लेकिन इसी के साथ और भी कई बड़े सीन्स और डायलॉग्स हैं, जिसमें बदलाव करने के सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को निर्देश दिए थे।

OMG 2 के सीन्स और डायलॉग्स में होंगे बड़े बदलाव

सेंसर बोर्ड ने ओह माय गॉड 2 के मेकर्स को फिल्म में टोटल 27 बदलाव करने के निर्देश दिए थे। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो OMG 2 में जो बदलाव किये गए हैं, उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है।

सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म में अक्षय कुमार के भगवान शिव के किरदार को बदलकर उसे शिव के दूत बनाने का सजेशन दिया है। उसके अलावा फिल्म का डायलॉग, ‘नंदी मेरे भक्त… जो आज्ञा मेरे प्रभु डायलॉग’ को जोड़ा गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds