मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे एसआई : 1983 बैच के अधिकारियों ने की पूजा- अर्चना

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में अविभाजित मप्र के 1983 बैच के एसआई अधिकारियों ने मां बम्लेश्वरी की पूजा अर्चना की। इस दौरान पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों ने मातारानी से आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना की। वहीं दर्शन के बाद अधिकारियों ने चर्चा के दौरान कहा कि, पुलिस और जनता के बीच मित्रता की भावना ख़त्म हो रही है।

मीडिया से बात करते हुए सवाई सिंग नागर 1983 बैच के कप्तान ने पहले की पुलिस की कार्यशैली अभी के कार्यशैली में अन्तर बताते कहा कि, आज के समय में नए- नए साधन और तकनीकों के बढ़ने से पुलिस की कार्यशैली में बदलाव आया है।  पहले की पुलिसिंग आत्मीय थी जो एक दूसरे से मिलकर कोई भी समस्या का हल निकालते थे। आगे उन्होंने कहा कि, आज की पुलिसिंग जो हैं देखा जाए तो कॉमर्शियल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds