आज अष्टमी पर माता दुर्गा को लगाएं नारियल का भोग, घर में आएगी सुख समृद्धि

आज अष्टमी को माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं । इससे घर में सुख समृद्धि आती है। मां महागौरी की पूजा से मन की शांति मिलती है। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है।

आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्र का आठवां दिन हमारे शरीर का सोम चक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र ललाट में स्थित होता है। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही, इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।

गुरुपुष्यमृत योग

30 मार्च 2023 गुरुवार को रात्रि 22:49 से सूर्योदय तक गुरुपुष्यमृत योग है।

गुरुमंत्र का जप

108 मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो 27 नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | और मन ही मन ये मंत्र बोले –

ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button