लॉगिन

नन गिरफ्तारी मामला : विजय बघेल ने संसद में कहा क्या हम अपनी आदिवासी बेटियों की रक्षा नहीं करेंगे ?

Chhattisgarh July 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नन गिरफ्तारी मामला : विजय बघेल ने संसद में कहा क्या हम अपनी आदिवासी बेटियों की रक्षा नहीं करेंगे ?

नन गिरफ्तारी मामला : विजय बघेल ने संसद में कहा क्या हम अपनी आदिवासी बेटियों की रक्षा नहीं करेंगे ?

नई दिल्ली/ रायपुर : दुर्ग रेलवे स्टेशन में मानव तस्करी और धर्मांतरण कर दो नन द्वारा बस्तर की भोली भाली आदिवासी बेटियों को आगरा ले जाया जा रहा था, जिन्हें दुर्ग जिला के हमारे जागरुक नागरिकों द्वारा बचाया गया। आज संसद सत्र के शून्यकाल में इस संवेदनशील मुद्दे को सदन के पटल में सांसद विजय बघेल ने रखा।

बघेल ने कहा कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा सबके सामने आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गाँधी वाड्रा सहित कांग्रेस के सांसद और नेता मानव तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं, यह नन के समर्थन में खड़े हो रहे हैं। शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भ्रम फैलाकर अराजकता पैदा करना चाह रही है। कानून अपना काम कर रही है और यह सभी नन के समर्थन में खड़े होकर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds