अंक ज्योतिष : मूलांक 5 और 7 को मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 1- आप जीवन अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में सुधार होगा। आपको उन लोगों से बहुत प्यार मिलेगा जो आपकी देखभाल करते हैं। आपको अपने जीवनसाथी को अपने प्रोफेशनल जीवन के बारे में अपडेट करते रहना चाहिए।

मूलांक 2- अपको अधिकारों के लिए अपने साथियों से लड़ना पड़ेगा। बाकी आपका दिन अच्छा रहेगा। मनचाहीचीज अवश्य मिलेगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले उचित प्लानिंग कर लें। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे।

मूलांक 3- कुछ लोग आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। आप शक्तिहीन महसूस करेंगे। पिछली गलतियों से सीख लेने की जरूरत है। निकट संबंधियों के साथ खास मुलाकात होगी। आपकी निष्ठा की वजह से आपके यश में वृद्धि होगी।

मूलांक 4- सफलता संघर्ष के बाद ही प्राप्त होगी। कठिन काम का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय दोस्तों संग सुखद समय व्यतीत बीताने का मौका मिलेगा। ठोस प्लानिंग के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

मूलांक 5- आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। कोई अजनबी आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें।

मूलांक 6- आज कोई खास काम बन जाएगा। रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ राहत मिलेगी। रुका हुआ काम किसी की मदद से हल हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में रुझान रहेगा। पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे।

मूलांक 7- आपको असीम सुख-शांति प्राप्त होगी। ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। किसी भी वाद-विवाद से बचना बेहतर होगा। नए रिश्तों की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। पैसों से संबंधित समस्या का समाधान मिलेगा।

मूलांक 8- अनुभवी व्यक्तियों के साथ व्यतीत करने का मौका मिलेगा। विदेश यात्रा संबंधी गतिविधियां होंगी। फोन के माध्यम से कोई विशेष जानकारी मिलेगी। आर्थिक गतिविधियों पर काम केंद्रित रहेगा।

मूलांक 9- अगर संपत्ति खरीदने का सोच रहे हैं, तो उससे संबंधित निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है। प्रेमिका के साथ खुशनुमा मुलाकात होगी। मूल्यवान उपहार की प्राप्ति संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button