एनएसयुआई प्रदेश सचिव निलंबित, आपराधिक गतिविधियो में शामिल होने की शिकायत पर गिरी गाज

बिलासपुर : एनएसयुआई  के प्रदेश सचिव अमीन श्रीवास्तव के ऊपर निलंबन की गाज गिर गई है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत पर एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने निलबंन का आदेश जारी किया है।

बताया जा रहा है कि, 4 सदस्यीय की टीम हिट एंड रन के मामले में जांच पड़ताल करेगी। रिपोर्ट आने तक अमीन को पद से हटाने का तत्काल आदेश जारी किया गया है। अमीन श्रीवास्तव पर कार कुचलने का मामला सिटी कोतवाली थाने में दर्ज है। लेकिन अब भी आरोपी अमीन श्रीवास्तव और उसके साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।

Back to top button

This will close in 20 seconds