लॉगिन

अब 100 की जगह 15 रुपए में होगा सफर, अगले महीने से कुरूद तक चलेगी ट्रेन, बचेगी समय

Chhattisgarh February 9, 2026 रिपोर्टर: shailesh
अब 100 की जगह 15 रुपए में होगा सफर, अगले महीने से कुरूद तक चलेगी ट्रेन, बचेगी समय

अब 100 की जगह 15 रुपए में होगा सफर, अगले महीने से कुरूद तक चलेगी ट्रेन, बचेगी समय

रायपुर : रायपुर से धमतरी तक ट्रेन से सफर करने का सपना अब पूरा होने जा रहा है. नवा रायपुर से कुरूद तक रेल पटरी बिछाने का काम पूरा हो चुका है. 17 मार्च को रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम इस रूट का निरीक्षण करेगी. अनुमति मिलते ही अप्रैल के पहले सप्ताह से रायपुर से कुरूद तक ट्रेन चलने लगेगी.

अगले महीने से कुरूद तक चलेगी ट्रेन

ट्रेन शुरू होने के बाद कुरूद से धमतरी के बीच करीब 22 किलोमीटर रेल लाइन का काम तेज किया जाएगा. इस रेल परियोजना से नवा रायपुर, रायपुर और धमतरी सीधे रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे, जिससे लगभग 20 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

अब 100 की जगह 15 रुपए में होगा सफर

बस में 100 रुपए लगते हैं, जबकि ट्रेन में सिर्फ 15 रुपए की टिकट में 150 किमी की यात्रा कर सकेंगे. अधिकारियों के अनुसार नवा रायपुर से अभनपुर और राजिम तक पहले ही ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है. पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 550 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. इस रूट पर अभनपुर, कुरूद और धमतरी बड़े स्टेशन होंगे, जबकि चटौद, सिरी, सारसापुरी और सांकरा गांव में पैसेंजर हाल्ट बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को भी रेल सुविधा मिलेगी.

समय की भी होगी बचत

धमतरी से नवा रायपुर, केंद्री और अभनपुर तक ट्रेन सेवा शुरू होने से करीब 20 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा. वर्तमान में धमतरी से रायपुर आने-जाने के लिए यात्रियों को बस का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें एक तरफ का किराया 120 रुपए तक है. इसके अलावा सड़क मार्ग से रायपुर पहुंचने में ढाई घंटे तक का समय लग जाता है.

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि नवा रायपुर से धमतरी के बीच ट्रेन करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. खासतौर पर किसानों और व्यापारियों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा. वे अपने उत्पाद कम समय और कम लागत में बाजार तक पहुंचा सकेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds