अब 200 भारतीय मछुआरों और तीन कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान, 12 मई को छोड़े थे 198 मछुआरे

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने घोषणा की है कि पाकिस्तान शुक्रवार को मानवीय आधार पर 200 भारतीय मछुआरों और तीन असैन्य कैदियों को रिहा करेगा। पिछले महीने पाकिस्तानी अधिकारियों ने कराची की जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को देश की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद रिहा कर दिया था। उन्हें वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया गया।

बिलावल भुट्टो ने ट्वीट कर दी जानकारी

बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक ट्वीट में कहा, “आज, पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले,198 भारतीय मछुआरो को 12 मई 2023 को रिहा किया गया था|

यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है। करुणा को राजनीति पर वरीयता मिलनी चाहिए।

12 मई को 200 मछुआरों को किया जाना था रिहा

इससे पहले, 12 मई को कराची की मलीर जेल से 200 मछुआरों को रिहा किया जाना था, लेकिन दो की मौत होने के चलते 198 मछुआरों को रिहा किया गया। जेल अधीक्षक नजीर टुनियो ने कहा था, ”कैदी भारतीय मछुआरों के पहले जत्थे को रिहा किया गया है। दो और जत्थों को जून और जुलाई में रिहा किया जाएगा। 200 और 100 कैदी बाद में रिहा किए जाएंगे।” बता दें, पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से प्रतिद्वंद्वी मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button