लॉगिन

सलमान के लुक नहीं, बल्कि उनकी घड़ी ने खींचा लोगों का ध्यान, कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर

BOLLYWOOD April 20, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
सलमान के लुक नहीं, बल्कि उनकी घड़ी ने खींचा लोगों का ध्यान, कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर

सलमान के लुक नहीं, बल्कि उनकी घड़ी ने खींचा लोगों का ध्यान, कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जल्द ही ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले सलमान खान न सिर्फ अपनी फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वह अपने अलग-अलग लुक और फिटनेस से लोगों को हैरान कर रहे हैं।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने सादगी भरे अंदाज से ही फैंस को इम्प्रेस कर देते हैं, लेकिन इस बार लोगों का ध्यान भाईजान के लुक ने नहीं, बल्कि उनकी घड़ी ने खींचा है। सलमान खान ने हाल ही में इतनी महंगी घड़ी पहनी, जिसकी कीमत सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे।

सलमान खान ने पहनी इतनी महंगी घड़ी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान किसी का भाई, किसी की जान’ की रिलीज से पहले फैंस को हर दिन अपने नए लुक के साथ सरप्राइज कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर व्हाइट टी-शर्ट में टेबल पर हाथ रखे हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में सलमान खान ने अपने हाथ में रोलेक्स घड़ी पहनी है, जिसकी कीमत काफी ज्यादा है।

फिल्मफेयर की प्रेस कांफ्रेंस से लेकर कई मौकों पर सलमान खान ये घड़ी पहने हुए नजर आ चुके हैं। सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है वह रोलेक्स प्रीमियम है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस घड़ी की कीमत लगभग 57,200 डॉलर बताई जा रही है, यानी कि इंडियन रुपए के हिसाब से इसकी कीमत 47 लाख रूपये की है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने बीते साल अपने जन्मदिन पर खुद को ये घड़ी गिफ्ट की थी।

ईद पर फिर फैंस को सलमान खान देंगे तोहफा

सलमान खान पिछले कई सालों से ईद के मौके पर अपने फैंस को ईदी देते आए हैं। तीन साल के बाद एक बार फिर से फुल फ्लेज रोल के साथ सलमान खान सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। उनकी फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ में पहली बार एक्टर संग पूजा हेगड़े की जोड़ी नजर आने वाली है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds