लॉगिन

बरिश होने के बाद भी उमस और गर्मी से राहत नहीं, आईएमडी ने बताया आज कैसा रहेगा मौसम

Chhattisgarh June 27, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बरिश होने के बाद भी उमस और गर्मी से राहत नहीं, आईएमडी ने बताया आज कैसा रहेगा मौसम

बरिश होने के बाद भी उमस और गर्मी से राहत नहीं, आईएमडी ने बताया आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मॉनसून की एंट्री तो हो चुकी है कई जिलों में बारिश भी देखने को मिल रही है लेकिन कई इलाके ऐसे है जहां बारिश होने के बावजूद भी लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं. बीते दो दिनों से उमस ने लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ा दी है. दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 27 जून शनिवार को प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई है. आइएं जानते है आज के मौसम के बारे में IMD रायपुर का क्या कहना है.

वर्षा की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होंगी-मौसम विभाग

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होंगी. वर्तमान में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और मौसमी द्रोणिका के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे अधिकांश जिलों में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं.

आज के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ के मौसम (Chhattisgarh Weather) की बात करें तो आज 27/06/2026 को तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 05:18 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 06:48 PM बजे होगा. नमी का स्तर 52 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1004 के स्तर पर है.

क्या कहता है मौसम विभाग का अनुमान?

उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया बलरामपुर और सूरजपुर के कुछ हिस्से में मानसून पहुंचना बाकी है.पूरे प्रदेश में गर्मी और उमस को लेकर मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में उमस और गर्मी दो दिनों तक बनी रहेगी. उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds