Femina Miss India 2024:  MP की निकिता पोरवाल ने जीता मिस इंडिया कान्टेस्ट, ऐश्वर्या राय को बताया रोल मॉडल

Femina Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब मध्य प्रदेश के नाम रहा। ब्यूटी पेजेंट की 60वीं एनिवर्सरी पर मुंबई के वर्ली में आयोजित इस कॉन्टेस्ट में उज्जैन की निकिता पोरवाल विनर रहीं। 2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया। निकिता पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस Aishwarya Rai की डाई हार्ट फैन हैं। वह अब मिस वर्ल्ड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Femina Miss India 2024:  मुंबई के वर्ली में हुए फेमिना मिस इंडिया 2024 कान्टेस्ट में मध्य प्रदेश की निकिता पोरवलाल विनर और रेखा पांडेय सेकेंड रनरअप रहीं। रेखा यूनियन टेरिटरीज को रिप्रेजेंट कर रहीं थीं। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर नंदिनी गुप्ता ने उनके सिर पर ताज सजाया और नेहा धूपिया ने मिस इंडिया सैश पहनाया। एक्ट्रेस संगीता बिजलानी, एक्ट्रेस नेहा धूपिया और राघव जुयाल सहित अन्य सेलिब्रिटी भी इस इवेंट में नजर आए। परफॉर्म किया। संगीता बिजलानी ने रैंप वॉक कर फरफॉर्म भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button