लॉगिन

भारी बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में नया सिस्टम एक्टिव, बरसात होगी या मिलेगी राहत, जानें मौसम का अपडेट

Chhattisgarh July 8, 2026 रिपोर्टर: shailesh
भारी बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में नया सिस्टम एक्टिव, बरसात होगी या मिलेगी राहत, जानें मौसम का अपडेट

भारी बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में नया सिस्टम एक्टिव, बरसात होगी या मिलेगी राहत, जानें मौसम का अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है. अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना है. भारी बारिश के कारण आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसी बीच राहत भरी खबर भी सामने आई है. बुधवार से राज्य में मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है.

आने वाले दिनों में बारिश का गतिविधियां होगी कम

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अभी भारी बारिश का कारण है. नए सिस्टम का एक्टिव होना. दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में बने लो प्रेशर सिस्टम के कारण बारिश हो रही है.

जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहा है. विभाग के अनुसार, यह सिस्टम उत्तरी ओडिशा से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा. जिस कारण से बस्तर के इलाके में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी. दक्षिण हिस्से के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. हालांकि, विभाग का अनुमान है कि 8 जुलाई से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds