फातिमा सना शेख और आमिर खान का नया वीडियो आया सामने, दोनों साथ खेलते दिखे यह खेल

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और आमिर खान की नजदीकियों को लेकर खूब अफवाहें सामने आईं। इस बीच दोनों साथ में पिकलबॉल खेलते नजर आए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया, जिसे देख फैंस ने खूब कमेंटबाजी की।

आमिर खान और फातिमा सना शेख ने पहली बार साथ में काम नीतिश तिवारी की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘दंगल’ में काम किया था, जहां दोनों पिता-बेटी की भूमिका में थे। इसके बाद दोनों ने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में भी काम किया।

पपाराजी ने आमिर और Fatima Sana Shaikh का वीडियो शेयर किया। जहां दोनों पिकलबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। जहां आमिर ने ब्लैक ट्रैक पैंट और रेड टी-शर्ट कैरी की तो फातिमा ने कैजुअल ग्रे शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने। दोनों एक टीम में खेलते दिख रहे हैं।

आमिर के साथ अफेयर की अफवाहों पर फातिमा सना शेख

फातिमा आमिर खान के परिवार के भी बेहद करीब बताई जाती हैं। जब फातिमा से एक इंटरव्यू में आमिर खान के साथ अफेयर की अफवाहों पर सवाल किया गया था तो उन्होंने ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए जवाब में कहा था कि मैं बिल्कुल भी जरूरी नहीं समझती कि मैं लोगों को जवाब दूं। ये उनका मसला ही नहीं है। लोग अक्सर आपके बारे में कुछ न कुछ कहते हैं। आरोप लगाते हैं।

आइरा की सगाई में भी पहुंची थीं फातिमा

आमिर खान की बेटी आइरा खान की सगाई के मौके पर भी फातिमा सना शेख स्पॉट हुई थीं। उस दौरान एक्टर का पूरा परिवार नजर आया था। आइरा खान ने पिछले साल बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई की थी। जहां दोनों के परिवारों ने शिरकत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds