लॉगिन

मिजोरम में मिली उड़ने वाली छिपकली की नई प्रजाति, IFS ने शेयर की तस्वीर

Viral May 18, 2023 रिपोर्टर: shailesh
मिजोरम में मिली उड़ने वाली छिपकली की नई प्रजाति, IFS ने शेयर की तस्वीर

मिजोरम में मिली उड़ने वाली छिपकली की नई प्रजाति, IFS ने शेयर की तस्वीर

अभी भी प्रकृति में ऐसा बहुत कुछ है जिसका पता लगाया जाना बाकी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर गेको (छिपकली) की एक नई प्रजाति की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे मिजोरम विश्वविद्यालय और मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजी, टूबिंगन, जर्मनी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने मिजोरम में खोजा।

ग्लाइडिंग/पैराशूट गेको की प्रजातियों पर अध्ययन की डिटेल्स सोमवार को Salamandra (जर्मन पत्रिका) के नए अंक में प्रकाशित की गईं। बताया गया कि अन्य फ्लाइंग गेकोस की तरह नई प्रजाति, जो करीब 20 सेमी लंबी है और पेड़ों पर रहती है। साथ ही, एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर उड़ती है और रात में हरकत में आती है!

ये है फ्लाइंग गेको की नई प्रजाति

chipkali1

भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान ने 17 मई को एक ‘छिपकली’ की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते की और लिखा – भारत के मिजोरम में ‘फ्लाइंग गेको’ (Flying Gecko) की एक नई प्रजाति खोजी गई है, जिसे राज्य के नाम पर Gekko Mizoramensis नाम दिया गया। इस छिपकली को मिजोरम विश्वविद्यालय और जर्मनी के टूबिंगन में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजी के शोधकर्ताओं द्वारा खोजा गया है। अभी प्रकृति में ऐसा बहुत कुछ है, जिसका पता लगाया जाना बाकी है। अधिकारी के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 15 हजार से ज्यादा व्यूज और लगभग छह सौ लाइक्स मिल चुके हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds