‘गदर 2’ का नया मोशन पोस्टर रिलीज, दमदार लुक में नजर आए सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा

मुंबई : सनी देओल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें सनी देओल और एक्टर उत्कर्ष शर्मा जबर्दस्त लुक में नजर आ रहे हैं। सनी देओल के तेवर देखने लायक हैं। बैकग्राउंड में गोलाबारी की आवाज आ रही है। नया मोशन पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दर्शकों को जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
खतरनाक अंदाज में दिखे सनी
मोशन पोस्टर की शुरुआत में एक संदेश लिखा आता है, ‘एक पिता का प्यार किसी बंधन को नहीं मानता। फोटो में सनी देओल एक्टर उत्कर्ष शर्मा का हाथ पकड़कर भागते नजर आ रहे हैं। रेतीले रास्ते में पत्थर भी खूब हैं’। सनी देओल के तीखे तेवर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में भी वह पड़ोसी मुल्क के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे।
यूजर्स ने की ट्रेलर की डिमांड
मोशन पोस्टर पर यूजर्स का उत्साह देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े हो गए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस बार स्वतंत्रता दिवस का मजा ही अलग होगा। सारे गाने गदर 2 के बजेंगे।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जब मोशन पोस्टर ही इतना खतरनाक है तो फिल्म क्या बवाल होगी।’ वहीं, कुछ लोग इस बात पर नाराजगी जता रहे हैं कि अब तक फिल्म का ट्रेलर सामने नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, ‘बस ट्रेलर मत दिखाना आप लोग। फिल्म फ्लॉप हुई तो कहना कि मार्केटिंग ठीक से नहीं हुई।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर 10 अगस्त को आएगा क्या?’