Site icon khabriram

नये साल की नई पहल: युवा श्याम भक्तो के द्वारा शहर के हर जरूरत मंद प्राप्त कर संकेंगे निःशुल्क प्रसादी भोजन…

1 जनवरी 2023 को श्री श्याम रसोई का भव्य उद्घाटन
प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक गांधी गंज नगर परिसर में नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी
साधारण व्यक्ति भी प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण कर सकता है

रायपुर I  नए साल में लोग नए तरीके से साल की शुरुआत करते हैं, अच्छे काम करने का संकल्प लेते हैं, इसी कड़ी में श्याम भक्तों के साथ युवाओं का एक समूह जुड़ा है, जिन्होंने नए साल का संकल्प लिया है कि शहर गांधी गंज परिसर, श्री राम मंदिर पास के जरूरतमंदों को भोजन कराएंगे। यह निःशुल्क भोजन व्यवस्था दो घंटे तक चलेगी।

भोजन अत्यंत स्वादिष्ट होगा जिसे सामान्य व्यक्ति भी प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकता है। श्याम मंडल के सदस्यों और बुजुर्गों ने जहां इस खबर की सराहना की वहीं रायगढ़ की जनता भी इसकी तारीफ कर रही है. इस मुफ्त भोजन व्यवस्था से बहुत से लोगों को राहत मिलेगी।

रायगढ़ में 1 जनवरी 2023 से श्याम के भक्तों द्वारा बाबा श्याम की श्री श्याम रसोई का उद्घाटन किया जाएगा। तथा गांधी गंज परिसर, श्री राम मंदिर के समीप प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

इसका मुख्य लक्ष्य लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है ताकि कोई भूखा न रहे। कोई भी भूखा हो इस रसोई में जाकर खा सकता है। श्री श्याम रसोई का उद्घाटन कल 1 जनवरी 2023 दोपहर 12 बजे श्री राम मंदिर के समीप गांधी गंज परिसर में होगा। श्याम के भक्त कल से बाबा श्री श्याम रसोई के लिए आप सभी को सादर आमंत्रित करते हैं।

Exit mobile version