लॉगिन

‘स्कूप’ के साथ करिश्मा तन्ना के लिए नया आगाज, अपनी परफॉर्मेंस से OTT के लिए सेट किया बेंचमार्क

BOLLYWOOD June 4, 2023 रिपोर्टर: shailesh
‘स्कूप’ के साथ करिश्मा तन्ना के लिए नया आगाज, अपनी परफॉर्मेंस से OTT के लिए सेट किया बेंचमार्क

‘स्कूप’ के साथ करिश्मा तन्ना के लिए नया आगाज, अपनी परफॉर्मेंस से OTT के लिए सेट किया बेंचमार्क

मुंबई : छोटे पर्दे पर तो करिश्मा तन्ना को हर कोई जानता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक दमदार रोल किए हैं। लेकिन फिल्मों की दुनिया के लिए अभी वो अनजान हैं। करिश्मा कई सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन अब जाकर उन्हें अपने मनपसंद रोल्स करने के मौके मिल रहे हैं। इंडस्ट्री में करिश्मा तन्ना की जर्नी बहुत उम्दा रही है, जिसने वर्षों से अपने फैंस के दिलों को जीता है। अपने शुरुआती दिनों से लेकर हाल की सीरीज तक, उन्होंने एक एक्ट्रेस के रूप में जबरदस्त काम किया है। अपनी नई सीरीज ‘स्कूप’ के साथ उन्होंने एक बार फिर से खुद को साबित किया है कि वह सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक क्यों हैं।

एक फैन ने उनके लिए कमेंट किया, ‘यहां केवल करिश्मा तन्ना के लिए आया हूं। वह ‘हश हश’ में कितनी अच्छी थीं और यह देखकर मेरा दिल खुश हो गया है कि आखिरकार उन्हें एक लीड एक्ट्रेस के रूप में उनका हक मिल रहा है। वह इसमें भी बिल्कुल अद्भुत लग रही हैं।’ यह भावना कई लोगों ने जताई जिन्होंने लंबे समय से करिश्मा की क्षमता को पहचाना है और उन्हें ऐसे देखकर फैंस को खुशी हो रही है।

फैंस खुशी से पागल हो रहे

एक और फैन ने कमेंट किया, ‘यह बिल्कुल ब्लॉकबस्टर लग रहा है … करिश्मा तन्ना, जागृति पाठक के रूप में गजब लग रही हैं। यह करिश्मा तन्ना के की परफॉर्मेंस और दर्शकों में उनके प्यार को मजबूत करती है। जागृति पाठक का उनका रोल एक गेम-चेंजर है और उनके लिए सबसे बड़ी बात साबित होगा।’

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds