CG : लिफ्ट में फंस गई गर्दन; तड़प-तड़पकर हुई 15 साल के बच्चे की मौत, इलेक्ट्रिकल दुकान में करता था काम

बिलासपुर : नगर के इलेक्ट्रिकल दुकान में काम करने वाले 15 साल के बच्चे की लिफ्ट में फंसकर मौत होने का मामला सामने आया है। लिफ्ट से चौथे फ्लोर पर सामान ले जाते वक्त लिफ्ट में किशोर का सिर फंसने से छोटू उर्फ सुमित केवट की मौत हो गई है। बिलासपुर स्थित विशाल इलेक्ट्रिकल्स शॉप में ये हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पाकर मैके पर पहुची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र मे 15 वर्षीय छोटू नाम का लड़का विशाल इलेक्ट्रॉनिक्स में लिफ्ट में समान लोड कर रहा था। सामान लोड करते वक्त चलती लिफ्ट में सर बाहर निकालने की वजह से नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां मां  इलेक्ट्रानिक दुकान में पिछले 15 वर्ष से काम कर रही है। इस वजह से वह 4 घंटे के लिए मृतक छोटू को दुकान में छोड़ जाती थी।  सुबह 11 बजे के समय छोटू दुकान में था और दुकान के साफ सफाई का काम कर रहा था ।

इस दौरान लिफ्ट की साइड अपना सिर निकाल और टकराने की वजह से उसे सिर पर चोट लगी । खून ज्यादा बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। इलेक्ट्रानिक दुकान संचालक का कहना है की हादसे के कुछ ही समय में छोटू उर्फ सुमित केवट की मौत हो गई। मौके पर कोतवाली थाना से टीआई एसआर साहू मौके पर पहुंच कर मामले को संज्ञान में लिया है।  बालक के शव को सिम्स भेजा गया है।  उन्होंने बताया कि मृतक सुमित केवट दुकान के चौथे माले के लिफ्ट से टकरा कर हादसे का शिकार हो गया और मौके पर ही मौत हो गई । जांच जारी है।  परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds