अभिषेक मल्हान के घर पर पड़ी थी NCB की रेड, इस एक गलती के कारण जेल जाने वाले थे फुकरा इंसान

मुंबई :  ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से लाइमलाइट में आए अभिषेक मल्हान की इस शो के बाद पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बढ़ गई है। अक्सर खुशमिजाज रहने वाले अभिषेक को कभी जेल की हवा खाने की नौबत आ गई थी। यह सब कैसे हुआ था, इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।

अभिषेक मल्हान यूट्यूब पर कई तरह के वीडियो बनाते हैं। इसी के जरिये वह अपनी आमदनी भी करते हैं। आज इस बिजनेस में आगे निकल चुके अभिषेक कभी जेल की हवा खाने वाले थे। ये सब उनकी एक छोटी सी गलती के कारण हुआ था। क्या है वह किस्सा चलिये जानते हैं।

जेल जाने की घटना का अभिषेक ने किया था खुलासा

अभिषेक ने अपने भाई निश्चय मल्हान के साथ यूट्यूबर ठगेश को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने जेल जाने वाला किस्सा सुनाया था। उनसे जेल जाने वाले किस्से के बारे में पूछा गया था। इस पर अभिषेक ने कहा, ”जाने वाले थे क्या, मत्था टेककर आया हूं।”

‘शार्क टैंक में जाते तो बड़ा ऑफर हो जाता’

अभिषेक ने बताया कि वह 21 की उम्र में एक बिजनेस कर रहे थे, मिस्टर बॉन्ड के नाम से। इस कंपनी से यूट्यूब से ज्यादा पैसा आता है। उसी में वो क्लीनिंग आइटम बनाते थे। अभिषेक ने बताया कि कोविड के टाइम उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर खूब सारा सैनिटाइजर बनाया था। फिर ट्रिगर्ड इंसान यानी कि निश्चय मल्हान ने बताया कि इसकी वैल्युएशन बहुत ज्यादा थी, शार्क टंक में जाते, तो बड़ा ऑफर हो जाता।

अभिषेक ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सैनिटाइजर बनाने के लिए लाइसेंस चाहिए होता है। होली से दो दिन पहले रेड पड़ी थी। एनसीबी आ गई थी। उन लोगों ने कुछ केस बना दिया। सब परेशान हो गए थे। अभिषेक ने बताया कि उन्हें जेल भेजने की बात कही गई थी। लेकिन बाद में सब सेटलमेंट हो गया और सब बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds