सुरक्षाबलों को नुकसान पहुचाने नक्सलियों ने लगाए थे 13आईईडी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ और ओडिशा को सीमावर्ती इलाके मलकानगिरी में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया। नक्सली अक्सर अपनी कायराना करतूतों को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए हैं। वहीं जवानों ने भी लाल आतंक को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर ली है।

बता दें कि, राज्य में लगातार सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। सर्चिंग के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा को सीमावर्ती इलाके मलकानगिरी में जवानों ने 43 आईईडी, देशी बंदूक जिलेटिन करडेक्स के आलावा भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। वहीं सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल अभियान भी जारी है।

Back to top button

This will close in 20 seconds