लॉगिन

CG : तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक बार फिर नक्सली मुठभेड़, कई माओवादी मारे जानें की खबर

Chhattisgarh July 19, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक बार फिर नक्सली मुठभेड़, कई माओवादी मारे जानें की खबर

CG : तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक बार फिर नक्सली मुठभेड़, कई माओवादी मारे जानें की खबर

बीजापुर:  बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। कुछ जगहों पर नक्सली ये कोशिश कर रहे हैं कि जवानों के साथ मुठभेड़ हो सके या जवानों को नुकसान पहुंच सके। लेकिन इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें कई नक्सलियों की मारे जाने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तेलंगाना और छत्तीसगएढ़ सीमा के बीच जंगलों में हुआ है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली के शव और साथ में हथियार भी बरामद होने की खबर है। आपको बता दें कि बीजापुर जिले के इल्मीड़ी के जंगलों में मुठभेड़ जारी है।

आपको बता दें कि बीते दिनों माओदियों ने जवानों को चकमा दिया और जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने में सफल हो गए। दरअसल, बस्तर के अंधुरनी इलाके में लगातार जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जवानों को कई बड़ी सफलता अब तक मिल चुकी है। इसी के साथ ​बीजापुर के इलाके में भी मुठभेड़ जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds