लॉगिन

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की ‘साजिश’ नाकाम, सुकमा में स्मारक ध्वस्त, बीजापुर में आईईडी बरामद

Chhattisgarh February 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की ‘साजिश’ नाकाम, सुकमा में स्मारक ध्वस्त, बीजापुर में आईईडी बरामद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की ‘साजिश’ नाकाम, सुकमा में स्मारक ध्वस्त, बीजापुर में आईईडी बरामद

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षाबलों के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. सुकमा के दो अलग-अलग इलाकों में जवानों ने नक्सलियों ने स्मारक को धवस्त कर दिया है. वहीं, बीजापुर जिले में स्टेट हाइवे 63 पर पक्की सड़क के नीचे लगाए गए बड़े नक्सल आईईडी को बरामद कर नष्ट कर दिया.

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

सुकमा जिले में जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है. डब्बाकोन्टा इलाके के पिड़मेल में नक्सलियों ने स्मारक बनाया हुआ था. नक्सलियों के आधार स्तंभ के रूप में मौजूद इस स्मारक को जवानों ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया. नक्सलियों के दो स्मारकों को सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के जवानों ने कमांडेंट प्रेमजीत कुमार के निर्देश पर ध्वस्त किया है.

नक्सलियों का स्मारक ध्वस्त

इसके अलावा सुरक्षाबलों के जवानों ने सुकमा जिले के गोगुंडा इलाके में भी नक्सलियों के स्मारक को ध्वस्त किया है. गोगुंडा के एटापारा इलाके में नक्सलियों ने स्मारक बनाया था. सीआरपीएफ की 74वीं और कोबरा की 201 बटालियन के जवानों की संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के स्मारक को ब्लास्ट कर ध्वस्त कर दिया.

बीजापुर में आईईडी बरामद

इसके अलावा बीजापुर जिले के आवापल्ली -मुरदण्डा मार्ग में भी जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है. बीडी टीम के द्वारा मुरदण्डा कैम्प से 3 KM की दूरी पर मुख्यमार्ग पर सड़क के साइड से Foxhole कर 5 फीट अंदर और सड़क से 2 फीट नीचे नक्सलियों द्वारा लगाए गए करीब 30 KG का आईईडी डिटेक्ट किया गया. नक्सलियों ने बड़े वाहनों को टार्गेट करने के उद्देश्य से आईईडी को सड़क के नीचे लगाया गया था, जिसे डिमाइनिंग के दौरान डिटेक्ट होने पर सुरक्षित रूप से बाहर निकालने की कोशिश की गई. लेकिन आईईडी ज्यादा गहराई में लगे होने से सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर नष्ट किया गया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds