नौतपा का तीसरा दिन: रायपुर में 40.1 डिग्री, तापमान में नहीं होगा बदलाव, कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार

रायपुर : 25 मई से शुरू हुए नौतपा का आज शनिवार को तीसरा दिन है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा के आसार है। प्रदेश भर में शुक्रवार को धमतरी सर्वाधिक गर्म रहा। एडब्ल्यूएस धमतरी में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि द्रोणिका के प्रभाव से नौतपा का दूसरा दिन भी थोड़ा राहत भरा रहा और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा हुई। इसकी वजह से बिलासपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से आने वाले चार दिन उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार है। बादल व हल्की वर्षा के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं दूसरी ओर दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट का रुख रहेगा। इस वर्ष अनुमान जताया जा रहा है कि अलनीनो के प्रभाव से मानसूनी वर्षा सामान्य से कम हो सकती है। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून अपनी सामान्य तिथि से चार दिन विलंब यानि 13 जून को जगदलपुर, 16 जून को रायपुर व 21 जून को अंबिकापुर के साथ प्रदेश भर में आने की संभावना है।

यह रहा तापमान

रायपुर 40.6 28.4

बिलासपुर 37.4 23.2

जगदलपुर 39.2 25.8

अंबिकापुर 36.8 25.3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds