छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर नेशनल मेडिकल कमीशन ने लगाई रोक, जानें कारण

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए मेडिकल कॉलेजों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जहां नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने इन मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी देने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है. इसके चलते इस शैक्षणिक सत्र में नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत नहीं हो पाएगी.

NMC ने तैयारियों को लेकर जताई आपत्ति

एनएमसी ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और बुनियादी ढांचे को लेकर गंभीर आपत्तियां जताई हैं. विशेष रूप से मनेंद्रगढ़ में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भवन के बिना ही कॉलेज शुरू करने की तैयारी पर सवाल उठाए गए हैं. बताया जा रहा है कि पर्याप्त संसाधन और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी किए बिना ही प्रस्ताव एनएमसी को भेज दिया गया था. आयोग की आपत्तियों के बाद अब इन परियोजनाओं पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं.

इन जिलों में बनने वाले हैं 5 नए मेडिकल कॉलेज

बता दें, मनेंद्रगढ़, कवर्धा, गीदम, जांजगीर और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला राज्य सरकार ने किया था. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारी के साथ एनएमसी में अप्लाई करने कहा गया था. मगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

छात्रों पर पड़ेगा असर

इस फैसले का असर प्रदेश के उन छात्रों पर भी पड़ेगा, जो नए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की उम्मीद लगाए बैठे थे. अब राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग को एनएमसी की आपत्तियों को दूर कर दोबारा मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds