राष्ट्रीय आम महोत्सव : 6 से 8 जून तक होगा आयोजन, कई किस्म के आम की लगाई जाएगी प्रदर्शनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस महोत्सव में 200 से अधिक किस्म के आम की विशाल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान देश- दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों के आम देखने को मिलेगा। इसका आयोजन 6 7 और 8 जून को कृषि महाविद्यालय परिसर में होगा। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन और प्रकृति की ओर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा।
बुढालपेन करसाड़ और मांदरी महोत्सव
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार 5 मई को कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील
सीएम साय ने कहा-यह उत्सव हमारे पूर्वजों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत उन्होंने सभी लोगों से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की।