‘नागिन’ फेम अर्जुन बिजलानी ने खरीदी ब्रांड न्यू कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

मुंबई : टेलीविजन स्टार अर्जुन बिजलानी छोटे पर्दे के सबसे महंगे स्टार्स में से एक हैं। वह अपनी शान-ओ-शौकत वाली लाइफस्टाइल में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। उनका मुंबई में आलीशान घर है। अब एक्टर एक महंगी गाड़ी के मालिक बने हैं।

अर्जुन बिजलानी ने खरीदी महंगी गाड़ी

हाल ही में, अर्जुन बिजलानी  ने एक ब्रैंड न्यू कार खरीदी है। एक्टर ने अपने कार कलेक्शन में एक मर्सिडीज बेंज जीएलएस को शामिल किया है। शोरूम से अपनी महंगी गाड़ी को पिक करते हुए अर्जुन बिजलानी का वीडियो भी सामने आया है

क्लिप में अर्जुन बिजलानी और उनकी फैमिली नई चमचमाती ब्लैक कार के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। ऑल-व्हाइट लुक में अर्जुन बिजलानी के चेहरे पर नई कार खरीदने की खुशी साफ दिखाई दे रही है।

मर्सिडीज बेंज जीएलएस का कितना प्राइस है?

अर्जुन बिजलानी  की 7 सीटर लग्जीरियस कार की कीमत जानकर शायद आपके होश उड़ जाए। इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको अपनी जेब काफी ढीली करनी पड़ेगी। कार वाले की वेबसाइट के मुताबिक, मर्सिडीज बेंज जीएलएस 1.29 करोड़ रुपये की है।

अर्जुन बिजलानी के टीवी शोज

अर्जुन बिजलानी टेलीविजन के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘कार्तिका’ (2004) से की थी। उनके अपोजिट रोल में जेनिफर विंगेट नजर आई थीं। फिर वह ‘रेमिक्स’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मोहे रंग दे’ जैसे डेली सोप में काम किया। उन्हें असली पहचान ‘मिले जब हम तुम’ से मिली थी।

इसके बाद अर्जुन बिजलानी  एक से बढ़कर एक सीरियल्स में काम किया, जिनमें ‘परदेस में मिला कोई अपना’, ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’, ‘काली- एक पुनर अवतार’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कुमकुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘नागिन 2’, ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘, ‘झलक दिखला जा 9’, ‘तू आशिकी’ जैसे नाम शामिल हैं।

फिल्म और ओटीटी पर भी चलाया जादू

टीवी के अलावा अर्जुन बिजलानी  ‘डायरेक्ट इश्क’ में भी नजर आए। उन्होंने डायरेक्ट इश्क मूवी में काम किया है। पिछले कुछ समय से अर्जुन ओटीटी पर धमाल मचा रहे हैं। उनकी ‘रूहानियत’ सीरीज को काफी पसंद किया गया था। इन दिनों वह ‘प्यार का पहला अध्याय- शिव शक्ति‘ में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds