लॉगिन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Chhattisgarh March 30, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम किसान परसदा के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवती की क्षत-विक्षत लाश देखी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, जहाँ प्रारंभिक जांच में मामला काफी दर्दनाक नजर आया।

बताया जा रहा है कि युवती का एक हाथ कटकर शरीर से पूरी तरह अलग हो गया था, जिससे यह आशंका प्रबल हो गई है कि उसकी मौत किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के गांवों में उसकी फोटो भेजकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds