CG CRIME : युवक के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। हत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नंदू यादव ने अपने दोस्त के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। मृतक मुन्नी लाल सिंह (35) मध्य प्रदेश के शहडोल का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या क्यों की इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds