लॉगिन

चौबीस घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी : मवेशियों के फसल बर्बाद करने को लेकर चरवाहे से नाराज था आरोपी

Chhattisgarh July 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
चौबीस घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी : मवेशियों के फसल बर्बाद करने को लेकर चरवाहे से नाराज था आरोपी

चौबीस घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी : मवेशियों के फसल बर्बाद करने को लेकर चरवाहे से नाराज था आरोपी

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम बोईरडीह में हुए चरवाहे की हत्या की गुत्यी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक तोरण कुरें को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार 17 जुलाई की देर रात गांव के सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजू यादव पिता तुलु यादव के रूप में हुई, जो गांव का पशुपालक था। प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। आसपास की मिट्टी में खून के धब्बे भी पाए गए।

कड़ाई से पूछताछ करने में कबूल जुर्म

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक राजू यादव का सुबह ही पुरानी रंजिश को लेकर गांव के तोरण कुरें से विवाद हुआ था। इस आधार पर पुलिस ने तोरण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई और साक्ष्य और गवाहों के बयान रखे गए तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

मवेशियों के फसल बर्बाद करने को लेकर था नाराज

आरोपी तोरण ने बताया कि, कुछ साल पहले राजू यादव के मवेशियों ने उसकी फसल बर्बाद कर दी थी, जिससे वह रंजिश पाले बैठा था। घटना वाले दिन सुबह दोनों में फिर बहस हो गई। मौका देखकर शाम को तोरण ने नहर के पास राजू यादव के सिर पर लोहे का भाला नुमा हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह खून से सनी अपनी कमीज को नहर में फेंक आया, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर बरामद कर लिया है। उसके पास से लोहे के हथियार को जप्त कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds