लॉगिन

Mumbai Indians की स्टार ऑलराउंडर नाट सिवर ने बनाया खास रिकॉर्ड, ये कमाल करने वाली बनी पहली गेंदबाज

Sports March 15, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Mumbai Indians की स्टार ऑलराउंडर नाट सिवर ने बनाया खास रिकॉर्ड, ये कमाल करने वाली बनी पहली गेंदबाज

Mumbai Indians की स्टार ऑलराउंडर नाट सिवर ने बनाया खास रिकॉर्ड, ये कमाल करने वाली बनी पहली गेंदबाज

नई दिल्‍ली : मुंबई इंडियंस ने मौजूदा महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को 12वें मैच में गुजरात जायंट्स को 55 रन से मात देकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। मुंबई डब्‍ल्‍यूपीएल 2023 के प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

मुंबई इंडियंस की स्‍टार ऑलराउंडर नाट सिवर ने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। नाट सिवर ने पारी का पहला ओवर किया और पहली गेंद पर हमवतन सोफिया डंकली को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। नाट सिवर महिला प्रीमियर लीग में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं। इससे पहले कोई यह कमाल नहीं कर पाया है।

मुंबई के सामने गुजरात ने टेके घुटने

बता दें कि नाट सिवर ने पहली ही गेंद पर गुजरात को झटका दिया, जिससे जायंट्स की टीम अंत तक उबर नहीं सकी। मुंबई इंडियंस द्वारा मिले 163 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। नाट सिवर ने डंकली के अलावा गुजरात की कप्‍तान स्‍नेह राणा (20) और किम गार्थ (8) को अपना शिकार बनाया।

इंग्‍लैंड की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 21 रन देकर तीन विकेट लिए। इससे पहले उन्‍होंने बल्‍लेबाजी में 31 गेंदों में पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से 36 रन बनाए थे। पता हो कि यह मैच मुंबई इंडियंस के लिए रिकॉर्ड्स से भरा रहा। मुंबई पहली टीम बनी, जिसने अपने शुरुआती पांच मैच लगातार जीते। आईपीएल के पहले संस्‍करण में कोई टीम ऐसा नहीं कर सकी थी। हरमनप्रीत कौर ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds