MP News : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो महिला सहित 3 की दर्दनाक मौत

शाजापुर : बरसी में शामिल होकर लौट रहा दो दोस्तों का परिवार हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। एक्सीडेंट में पूर्व SDO सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक डॉक्टर की हालत गंभीर है। एक्सीडेंट शुक्रवार रात शाजापुर में मक्सी से कुछ दूर सिरोल्या ब्रिज पर हुआ। कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

अशोकनगर से लौट रहे थे देवास 
देवासी निवासी आयुष विभाग से रिटायर्ड डॉ. प्रमोद जैन (60), उनकी पत्नी आशा जैन, प्रमोद के दोस्त  BSNL के पूर्व एसडीओ राजेंद्र जोशी, उनकी पत्नी ऊषा जोशी (62) कार से अशोकनगर के चंदेरी गए थे। चंदेरी में डॉ. जैन की मां की बरसी में शामिल हुए। शुक्रवार रात को सभी चंदेरी से लौट रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार दौड़ रही कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आशा जैन, राजेंद्र जोशी और उनकी पत्नी ऊषा जोशी की मौत हो गई। डॉक्टर प्रमोद जैन को इंदौर रेफर किया है।

डॉ.जैन की मां की पहली बरसी थी
डॉ. प्रमोद जैन की माता की 8 अगस्त को पहली बरसी थी। डॉक्टर जैन ने अपने दोस्त राजेंद्र जोशी के साथ 7 अगस्त को गांव चंदेरी जाने का प्लान किया। दोनों अपनी पत्नियों के साथ कार से चंदेरी गए। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। बता दें कि डॉ. प्रमोद जैन की की दो बेटियां और एक बेटा है। छोटी बेटी पति के साथ नीदरलैंड में रहती है। बड़ी बेटी हरियाणा के रेवाड़ी में डॉक्टर हैं। बेटा नोएडा में डॉक्टर है। डॉ. जैन और उनकी पत्नी कुछ दिन पहले ही नीदरलैंड से लौटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds