लॉगिन

MP News : गायिका शहनाज अख्तर ने महाकाल मंदिर में भेंट किए 2 लाख रुपए, बोलीं- ‘जो कुछ हूं, बाबा की कृपा से हूं’

BOLLYWOOD March 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
MP News : गायिका शहनाज अख्तर ने महाकाल मंदिर में भेंट किए 2 लाख रुपए, बोलीं- ‘जो कुछ हूं, बाबा की कृपा से हूं’

MP News : गायिका शहनाज अख्तर ने महाकाल मंदिर में भेंट किए 2 लाख रुपए, बोलीं- ‘जो कुछ हूं, बाबा की कृपा से हूं’

उज्जैन : ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर प्रबंध समिति को दो लाख एक हजार रुपये की राशि भेंट की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गायिका का सम्मान किया गया।

दर्शन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए शहनाज ने कहा कि वें और उनका परिवार बीते पांच सालों से लगातार भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर आते हैं। इस दरबार ने उन्हें क्या कुछ नहीं दिया, आज वें जो भी हैं भगवान महाकाल की कृपा से हैं। शहनाज अख्तर का भगवान महाकाल पर गाया गया भजन ‘तकदीर मुझे ले चल महाकाल की बस्ती में’ काफी प्रसिद्ध हुआ है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किए महाकाल दर्शन

इसी तरह, मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी मंडपम से भगवान महाकाल को शीश नवाया। मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव ने शाल व भगवान महाकाल की लड्डू प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया।

बता दें नीरज मंडलोई पूर्व में उज्जैन कलेक्टर रह चुके हैं। रविवार को वे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक लेने उज्जैन आए थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds