MP News : कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, मादा चीता निर्वा ने जन्मे 4 शावक, अब चीतों की संख्या बढ़कर 24 हुई

भोपाल : मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नॅशनल पार्क से अच्छी खबर आई है। मादा चीता निर्वा ने यहां 22 नवंबर को चार शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों को मिलाकर कूनों में अब चीतों की संख्या बढ़ाकर 24 हो गई है। इनमें से 12 शावक शामिल हैं। चीता प्रोजेक्ट के लिए इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता निर्वा को 2022 में दक्षिण आफ्रीका से लाया गया था। मई 2023 में पहली बार उसे जंगल में स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ा गया। पिछले दिनों उसकी गर्भवती होने की तस्वीरें सामने आईं थीं।

कूनो नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री मोदी ने 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीते छोड़े थे। 2 साल में इन चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई। इस दौरान कुछ चीतों की मौत भी हुई है। हालांकि, नए मेहमान भी आए हैं।

सीसीएफ ने दी थी जानकारी 
कूनो नेशनल पार्क में पिछले दिनों मादा चीता वीरा के प्रेगनेंट होने की खबरें भी आईं थीं, लेकिन पार्क प्रबंधन ने बाद में इसका खंडन जारी किया। सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि वीरा का हार्मोंस बदलाव के चलते बढ़ा था, वह प्रेगनेंट नहीं है। सीसीएफ ने इस दौरान मादा चीता निर्वा के गर्भवत होने की पुष्टि की थी। साथ ही एक दो दिन में डिलवेरी की संभावना जताई थी।

90 से 92 दिन की प्रेगनेंसी 
पार्क प्रबंधन के मुताबिक, मादा चीता की डिलेवरी 90 से 92 दिन में होती है। निर्वा के प्रेगनेंसी के 90 दिन 19-20 नवंबर को पूरे हो गए थे। पार्क प्रबंधन का कहना है कि जब तक शावकों के जन्म के साक्ष्य नहीं मिल जाते, तब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds