लॉगिन

MP News : प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में आग, चार फायर बिग्रेड ने तीन घंटे में पाया काबू

Madhya Pradesh February 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
MP News : प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में आग, चार फायर बिग्रेड ने तीन घंटे में पाया काबू

MP News : प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में आग, चार फायर बिग्रेड ने तीन घंटे में पाया काबू

भिंड। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में स्थित विक्रम फूड प्राइवेट लिमिटेड की प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार सात सुबह आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, फिल्हाल प्रबंधन की ओर से इसकी जानकारी नहीं आई है। मालनपुर थाना टीआई प्रदीप सोनी के मुताबिक फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

आग लगने के कारण की जांच में जुटे

प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कारणों की जांच में जुटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंच गई। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी जांच कर रहे हैं।

भारी नुकसान की आशंका

फैक्ट्री में आग लगने के चलते भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण बिस्कुट निर्माण की कई मशीनें और स्टाक जलकर राख हो सकता था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds