लॉगिन

MP News : सीधी में बिजली टावर गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Madhya Pradesh December 26, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News : सीधी में बिजली टावर गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

MP News : सीधी में बिजली टावर गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बिजली का टावर गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रामपुर नैकिन थाना इलाके में गुरुवार को 70 फीट ऊंचा हाईटेंशन लाइन का टावर शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान यह नीचे गिर गया।

टावर को शिफ्ट करने में जुटे 11 मजदूर इसकी चपेट में आ गए, इनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds