सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “भारत की विदेश नीति अब बन गई सिर्फ व्यक्तिगत नीति”

रायपुर: महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा भारत की विदेश नीति अब सिर्फ व्यक्तिगत नीति बन गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया है।

गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस देश में जाते हैं। उसके बाद वहां का कॉन्टैक्ट उनके दोस्त को मिल जाता है।दुनिया ने बापू से सीखा सत्याग्रह की ताकत। दुनिया ने कभी सोचा नहीं होगा कि भारत कैसा विशाल होगा। हमने ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिससे भाईचारा जीवित रह सकता है। ये वो देश है, जिसने दुनिया को जैन, बौद्ध धर्म दिया। हमने ऐसे प्रधानमंत्री बनाए जिसने विदेश नीति को बेहतरीन तरीके से पेश किया था। मगर आज ये पर्सनल नीति बन कर रह गई है। ये एक व्यक्तिगत नीति बन गई। ये सिर्फ मुनाफे के लिए बन गई है। जब दूसरे देशों में पीएम मोदी जाते हैं। तब उनके दोस्तों को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है। संसद में भी इस पर सवाल हुआ, पर जवाब नहीं दिया गया।

रसिया से हमारे संबंध मजबूत हुए हैं मगर ऐसा नहीं है, ये संबंध अच्छे हुए, पंडित जवाहरलाल के कारण। उनकी नीति के कारण। हम चीन पर भी संसद में सवाल करते हैं। जवाब दिया ही नहीं जाता। चीन से रोज आयात निर्यात बढ़ रहा है। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। सरकार आयात-निर्यात बढ़ाने में लगी है।

राज्य छोटा है मगर जीत बड़ी : सुखविंदर सिंह

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा, मैं प्रियंका गांधी जी को व्यक्तिगत तौर पर धन्यवाद देता हूं। विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने व्यस्तता के बीच हमें समय दिए। आपने जिस तरह से प्रचार की कमान संभाली। उससे हम चुनाव जीत पाए। वहां की जीत में आपकी भूमिका अहम है। राज्य छोटा है मगर जीत बड़ी है। प्रियंका ने निर्देश दिए। उनके मुताबिक काम हुआ, और हम जीतने में सफल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds